समस्तीपुर : जगमोहरा पंचायत के पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह का निधन, शोक की लहर।

अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर (बिथान) :- प्रखंड के जगमोहरा पंचायत के पूर्व मुखिया जगमोहरा गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लम्बे अरसों से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार नागपुर के एम्स अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने आखरी सांस बुधवार के अहले सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर नागपुर एम्स अस्पताल में लिया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जगमोहरा में लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम दाह संस्कार जगमोहरा कमला मेला त्रिवेणी संगम तट पर किया जाएगा। उनके निधन से न केवल गांव, बल्कि पूरे बिथान एवं हसनपुर प्रखंड में शोक का  लहर दौड़ गया। पूर्व मुखिया श्री सिंह ने जगमोहरा पंचायत का मुखिया के पद पर लगभग 27 वर्षों तक अपना सेवा लोगों के बीच में प्रदान किया। अपने जीवन में समाज के उत्थान और कल्याण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनकी सादगी और ईमानदारी ने उन्हें सभी के दिलों में एक खास जगह दिलाई थी।श्री सिंह जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक था।वे हमेशा दूसरों की भलाई के लिए समर्पित रहे और उनके द्वारा किए गए कार्यों ने अनेक लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनके निधन से जो शून्यता आई है,उसे भर पाना संभव नहीं है। उनके निधन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक राजकुमार राय, बिथान प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह विधायक प्रतिनिधि बिभा देवी, राजद नेता रामनारायण मंडल, बीजेपी नेता सुभाष यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सीपीआईएम नेता रामदयाल भारती, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष राजेश मुखिया, बिथान प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, जगमोहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० जमशेद आलम, सिहमा पंचायत के मुखिया राजेश यादव, सलहा बुजुर्ग पंचायत के मुखिया दुर्दाना परवीन, सलहा चन्दन पंचायत के मुखिया राजेश महतो, उजान पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, मरथुआ पंचायत के मुखिया उपेंद्र यादव, समाज सेवी सुनील यादव, मुकेश कुमार सिंह, नवलकिशोर निराला, अंजनी कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, विपिन सिंह व अन्य शमिल हैं।

  

Related Articles

Post a comment