समस्तीपुर : जदयू नेता सह वार्ड पार्षद रामनारायण महतो का निधन, जदयू में शोक व्याप्त


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर : जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 15 के वार्ड पार्षद रामनारायण महतो के असामयिक निधन पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सुचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार मुन्ना, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, राज कुमार राय ने शोक व्यक्त किया है। जद यू० के जिला अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने गहरा शोक प्रकट करते हुए बताया की समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद राम नारायण महतो समता पार्टी के स्थापना काल के साथी, जदयू संगठन के विभिन्न पदों पर रहने वाले, मोलो के नाम से लोगों के दिलों में बसने वाले पार्टी के मजबूत साथी थे। इनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इनके निधन से पूरा जद (यू) परिवार मर्माहत है। मोलो पार्टी के संघर्ष काल के मजबूत साथी थे। भगवान मृत आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक प्रकट करने वालों में डॉ ज्योति कुमारी निर्मला,मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह , मीडिया प्रभारी अनस रिजवान,शंकुतला वर्मा, बब्बन चौधरी,रामलखन ठाकुर, राम बहादुर सिंह, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, प्रमोद मिलिंद,रामचंद्र सिंह कुशवाहा,मनीष कुमार, अरुण पासवान, राजकुमार सिंह, ठाकुर राजीव सिंह, अशोक पटेल, अमित कुमार गुल्लू, रंधीर कुमार, कृष्णदेव राय,कौशल सिंह कुशवाहा,विजय यादव, विमल कुमार,अशरफी सहनी, राजगीर राम,अनिल सिंह बाबा, बिंदेश्वर राय, संजीत कुशवाहा ,रजा अहमद,संतोष साह, दिनेश सिंह, रामकुमार झा,बनारसी ठाकुर,अशोक कुमार पप्पू,बृंद साह, रामविलास राम, विरेन्द्र भगत, प्रवीण कुमार, संजय कुमार राय ,जमील अख्तर,अब्दुल समद खान,अयोध्या पंडित, मुकेश कुमार, अफ़रोज़ अहमद पप्पू, विद्याकर झा,रंजीत कुमार फोजी, निलमणी झा, राजकुमार साह, डॉ अमित कुमार मुन्ना, केशरी मेहता, बालेश्वर सिंह, छेदी लाल भरतिया,ललन महतो, कृष्णदेव महतो, कृष्णदेव पासवान, जगरनाथ कुंवर,प्रेम पासवान,दयानंद ठाकुर, राम विनोद चौधरी, चंद्र दीप, रविन्द्र ठाकुर, विश्वनाथ चौधरी,सत्यनारायण राय, अखिलेश सिंह,शुभकांत ठाकुर,गोल्डी कुशवाहा, गणेश सिंह व अन्य शमिल हैं।

  

Related Articles

Post a comment