समस्तीपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व,जलाभिषेक करने को उमड़ी भीड़


अश्वनी कुमार, प्रत्येक न्यूज


समस्तीपुर (बिथान) : प्रखंड के शिवहरिधाम चंदौली में समस्त ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से शिवालयों में अभिषेक किया। इस दौरान भगवान शिव के उद्घोषों से मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव शोभायात्रा भी निकाली गई।बाबा भोलेनाथ की बारातें चंदौली ठाकुरबारी से निकलकर शिव मंदिर चंदौली तक गई।


शिव मंदिरों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने शिवालयों में बेलपत्र,धतूरा, गंगाजल,दूध, मिष्ठान और फल अर्पित कर पूजन किया। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां देखकर लोग मुग्ध हो गए। जगह-जगह झांकियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शिव शोभायात्रा में भगवान शंकर, श्रीराम,लक्ष्मण जी,मां सीता, हनुमान,लव-कुश आदि की झांकियों ने ग्रामवासियों के मन को मोह लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और शोभायात्रा में चल रहे लोगों को जलपान भी कराया। शिव लिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्य समस्त चंदौली ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें व्रतधारियों को श्री रामेश्वर यादव के द्वारा शीतल दुग्धामृत प्रसाद से सेवा किया गया एवं शिवरात्रि का प्रथम जलाभिषेक राम बालक यादव के द्वारा किया गया।दिन भर जल चढ़ाने वाले शिव भक्तों का काफी भीड़ लगा रहा तथा काफी उत्साह पूर्वक कलश विसर्जन का कार्य संपन्न किया गया।

  

Related Articles

Post a comment