समस्तीपुर:मायुम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर का हसनपुर में स्वागत किया गया


अश्वनी कुमार, प्रत्येक न्यूज 


समस्तीपुर: मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सहायक मंत्री विकाश खंडेलिया एवम अन्य राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी रविवार को हसनपुर शाखा के दौरे पे आये। सभी पदाधिकारियों को हसनपुर शाखा द्वारा प्रतीक चिन्ह, मिथिला पाग और चादर ओढा कर सम्मानित किया गया। हसनपुर शाखा के अध्यक्ष निशान्त अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को हसनपुर शाखा द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की जानकारी दी। राष्ट्रीय एवम प्रांतीय अध्यक्ष ने हसनपुर शाखा के द्वारा किये जा रहे कार्यों का सराहना किया। हसनपुर शाखा के सचिव शुभम चाँद, अमृतधारा के संयोजक अभिषेक विक्कल, वृक्षारोपण के संयोजक देवराज बर्बरिया को प्रांतीय अध्यक्ष सम्मान से नवाजा गया। मौके पे हसनपुर शाखा के अध्यक्ष निशान्त अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष मुरथालिया, सचिव शुभम चाँद, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, देवी प्रसाद मुरथालिया, नीरज बर्बरिया, दीपचंद बर्बरिया, राजीव ड्रोलिया, मनोज गोयल, मनोज स्वयका, सोनू, मोनू, गौरव, मोहित, शैलू, बादल, मनीष एवमं मारवाड़ी समाज के सैकड़ो लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment