समस्तीपुर : हसनपुर जीआरपी के नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर  : राजकीय रेल थाना हसनपुर के नये थानाध्यक्ष के रूप में बुधवार को राजेश पासवान ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाने के पुलिसकर्मियों से जान-पहचान किया और उसके बाद थाने का जायजा लिया। साथ ही नए थानाध्यक्ष ने महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी।

  

Related Articles

Post a comment