समस्तीपुर : बिहार राज्य ईख काश्तकार संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ राय का निधन

रांची से सकरपुरा लाया जा रहा शव, कल सिमरिया में होगा अंतिम संस्कार 


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर : बिहार राज्य ईख काश्तकार संघ के अध्यक्ष सह सकरपुरा इंखोत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष त्रिभुवननाथ राय का रांची स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार  को निधन हो गया। वह पिछले कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका ईलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वापस उन्हे घर जाने की सलाह दी थी। जैसी ही उनके निधन की सूचना लोगों को हुई पूरे इलाके में शोक का लहर व्याप्त हो गया। उनका पार्थिव शरीर रांची सेसे सकरपुरा स्थित आवास पर लाया जाएगा जिसके बाद बुधवार को सिमरिया घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। त्रिभुवन नाथ राय किसानों के हित में हमेशा से खड़े रहते थे। उनके निधन पर हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व मंत्री गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु, राजद नेत्री विभा देवी, रामनारायण मंडल, सुभाषचंद्र यादव, हसनपुर चीनी मिल के जीएम रविंद्र कुमार तिवारी, रामसखा राय, पंकज ना राय, डाक्टर प्रवीण कुमार राय, अश्वनी कुमार, विजय यादव,मदनमोहन राय, समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

  

Related Articles

Post a comment