

समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद की जयंती मनाया
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Feb-2025
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर और बिथान प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आहूत बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती मनाया गया। हसनपुर बाजार स्थित चीनी मिल चौक पर जयंती समारोह की अध्यक्षता हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश महतो एवं संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया। वहीं बिथान प्रखंड के भिखनोलिया में प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो एवम युवा प्रखंड अध्यक्ष पुष्प रंजन पटेल की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद की जयंती मनाया। कार्यक्रम में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू बिहार के गरीबों के मसीहा थे उन्हें बिहार लेनिन के नाम से जाना जाता है। जगदेव बाबू के सपनों के बिहार को बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को हम सभी को मजबूत करना होगा। मौके पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, बिथान प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ संजय कुमार, शशिकांत कुमार, रघुनी महतो, रमाशंकर महतो , शंभू पासवान व अन्य लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a comment