

समस्तीपुर : हसनपुर थाना परिसर में जनता दरबार में छह मामले का निष्पादन
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Dec-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : जिले के हसनपुर थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का अयोजन किया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना परिसर पहुंचे थे। उक्त जनता दरबार में 4 जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट चार और दो पुराने मामले का निष्पादन किया गया। वहीं पूर्व से लंबित 7 मामले को अगले शनिवार को पक्ष विपक्ष दोनों को बुलाया गया है। मौके पर अंचलाधिकारी हनी गुप्ता, हसनपुर थानाध्यक्ष, राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार व अन्य मौजूद रहे।

Post a comment