

समस्तीपुर : गन्ना सलाहकार सेवा मोबाईल ऐप का किया गया परीक्षण
- by Raushan Pratyek Media
- 17-Mar-2025
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर ( हसनपुर) : गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार के गन्ना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे मास परियोजना के तहत सोमवार को हसनपुर चीनी मिल स्थित गन्ना विभाग परिसर में गन्ना सलाहकार सेवा मोबाईल ऐप का परीक्षण किया गया । इस ऐप के परीक्षण के अवसर पर निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ डी. के. राय, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ में मास परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ सी. के. झा, उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह, वैज्ञानिक अनिल कुमार एवं ऐप डेवलपर श्रीकुमार सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अन्वेषक डॉ सी. के. झा ने गन्ना सलाहकार ऐप का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने उपस्थित किसानों को मोबाईल एप के पंजीकरण विधी, उपयोग करने का तरीका एवं इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। मुख्य अतिथि डॉ डी. के. राय ने गन्ने की उत्पादन विधि, बीज की महत्ता, बीज का उपचार एवं गन्ने संस्तुति को ऐप में शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर किया। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गन्ना उत्पादक किसानों के लिए मोबाईल एप का विकास ईख अनुसंधान, पूसा द्वारा किया जा रहा है। इस ऐप का मुख्य लक्ष्य गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना की उन्नत खेती की जानकारी एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है। उन्होंने ने किसानों से इस ऐप को बेहतर बनाने हेतु सुझाव भी मांगा। इस दौरान चीनी मिल के उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह ने गन्ना सलाहकार ऐप में सीधे किसानों को गन्ना खेती के नए तकनीक, मौसम एवं किसानों के लिए योजनाओं के संबंध में जानकारी दिए जाने पर जोड़ दिया जिससे कि गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिल सके। मौके पर वरीय प्रबंधक गन्ना पुनीत चौहान, प्रबंधक गन्ना अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्रा, गौरव कुमार सिन्हा, रामकृष्ण प्रसाद, अमित कुमार राय, दीपक कुमार, शंभू चौधरी, शोभित शुक्ला, सुधांशु शुक्ला, मनोज महतो, रामनाथ सिंह, रमन कुमार सिंह सहित सैकड़ों गन्ना उत्पादक किसान एवं चीनी मिल के गन्ना विकास के सभी अधिकारी, पदाधिकारी एवं फील्ड कर्मचारी मौजूद थे।

Post a comment