समस्तीपुर : पूर्व मुखिया के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दी गई श्रद्धांजलि ।



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर (बिथान) :- जिले के बिथान प्रखंड स्थित जगमोहरा पंचायत के पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के निधन पर  उनके आवासस्थल जगमोहरा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज राजनीतिज्ञों ने  शामिल होकर दिवंगत पूर्व मुखिया के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी राजनीतिज्ञों ने उनके समाजवादी विचारधारा एवम मिलनसार स्वभाव की चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर श्रद्धांजलि सभा में समस्तीपुर जिला जनता दल यूनाइटेड पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार राय, खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के इंडी गठबंधन के  पूर्व सांसद प्रत्याशी सह सीपीआईएम राज्य सचिव व मंडल सदस्य संजय कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, राजद नेता रामनारायण मंडल, वरिष्ठ जद यू नेता शिवशंकर यादव, पूर्व मुखिया के पुत्र दीपक कुमार सिंह ,राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के सचिव गंगा प्रसाद विद्यार्थी,जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल,राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, बिथान प्रखंड के पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, शिक्षक नेता रामनारायण राही, सलहा चन्दन पंचायत के मुखिया राजेश कुमार महतो,राजद के वरिष्ठ नेता शोभाकांत यादव,राजद नेता श्रवण यादव,पूर्व मुखिया अंजनी कुमार सिंह,सुनील कुमार सरोज, पंस मुकेश कुमार सिंह जदयू नेता अरविंद सिंह, राजद नेता रामू राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, दिपक कुमार दिनकर, राजद नेता शम्भूभूषण यादव,समाजसेवी फुलेश्वर प्रसाद सिंह समेत सभी पार्टी के गणमान्य नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment