

समस्तीपुर : दो जमादार व दो सिपाहियों का जिले से बाहर ट्रांसफर
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Feb-2025
- Views
समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) द्वारा जिले में पदास्थापित कई पुलिस कर्मियों का चिकित्सीय एवं अन्य आधार पर स्थानान्तरण किए जाने के अभ्यावेदन को स्वीकृत करते हुए विकल्प में दिए गए उनके पदस्थापन जिला स्थानान्तरण किया गया है। इसमें दो जमादार व दो सिपाहियों का स्थानान्तरण किया गया है। इसमें, सअनि बांके बिहारी राय को सारण, सअनि रामबाबू शुक्ला को पटना, सिपाही विकास कुमार सिंह को पटना एवं महिला सिपाही सुगंति कुमारी को गया जिला स्थानान्तरण किया गया है। यह स्थानान्तरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बता दें कि इन पुलिस कर्मियों ने चिकित्सीय एवं अन्य आधार पर स्थानान्तरण के लिए अभ्यावेदन विभाग को समर्पित किया था। इसमें, उन्होंने नव पदस्थापन जिले का विकल्प भी दिया था।

Post a comment