

समस्तीपुर : बिथान प्रखंड स्थित उजान गांव के अमीन के निधन पर शोक की लहर ।
- by Raushan Pratyek Media
- 22-Dec-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर (बिथान) :- प्रखंड क्षेत्र के उजान गांव निवासी समाजसेवी समरेंद्र कुमार सिंह उर्फ विजय अमीन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे बीमार चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को पूरे गांव में घुमाकर आमलोगों को अंतिम दर्शन करवाया गया। जहां उनका अंतिम दाह संस्कार उजान मे किया गया। उनके निधन से न केवल गांव,बल्कि पूरे बिथान प्रखंड में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है। अमीन साहब अपने जीवन में समाज के उत्थान और कल्याण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनकी सादगी और ईमानदारी ने उन्हें सभी के दिलों में एक खास जगह दिलाई थी। जीवन संघर्ष,सेवा और समर्पण का प्रतीक था। वे हमेशा दूसरों की भलाई के लिए समर्पित रहे और उनके द्वारा किए गए कार्यों ने अनेक लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनके निधन पर
पूर्व विधायक राजकुमार राय,पूर्व जिला परिषद शत्रुघ्न प्रसाद,मुखिया सुनीता देवी,प्रहलाद कुमार राय,बाल्मीकि कुमार राय, विद्यासागर पटेल,सरवन यादव, विजय निषाद,मो.सुल्तान अंसारी,उप मुखिया अजहर अली,महेंद्र यादव,सिंगो यादव, देवव्रत कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया।

Post a comment