

समस्तीपुर/हसनपुर : भाजपा का हसनपुर विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Apr-2023
- Views
अश्वनी कुमार, प्रत्येक न्यूज
समस्तीपुर/हसनपुर : भारतीय जनता पार्टी की खगड़िया लोकसभा कोर कमेटी की बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन गायत्री ऑटोमोबाइल परिसर हसनपुर में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । बैठक में प्रस्ताव पास कर आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 100 वां मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ को तैयार रहने को कहा गया। बैठक में मुख्य अतिथि खगड़िया लोकसभा के प्रभारी कुमार प्रणय समेत अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरा पासवान, भारतीय जनता पार्टी जिला प्रवक्ता बैजनाथ झा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गायत्री सिंह ,जिला मंत्री लीला कुमारी निषाद,अशोक निषाद, हसनपुर विधानसभा के चारों मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू , ऋषि राज सिंह, ब्रज भूषण यादव, सतनारायण ब्रहमचारी, रामबालक कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिकंदर आलम, अमित कुमार ठाकुर, जय प्रकाश राय, कल्याणी पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a comment