पूर्णिया में नवनिर्वाचित एलएलसी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित, कहा भाजपा में कोई भी पहुंच सकता है बड़े पदों पर...

पूर्णिया: नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर के सम्मान में एक निजी हॉस्पिटल के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा मंचासीन थे। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एमएलसी अनिल ठाकुर का पुष्प गुच्छ देकर अंगवस्त्र पहनाकर पूरे जोशो खरोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अनिल ठाकुर ने कहा कि सेवा ही मेरा भाव है। अपने पुराने दिनों की याद को ताजा करते हुए भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू छलक गया।

उन्होंने बताया कि मेरे पिता मजदूर थे, घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी इसलिए सबसे पहले वे दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी की जिसमें महज1400 रूपये वेतन मिलता था। यहीं पर एक भाजपा नेता के साथ परिचय हुआ। इसके बाद दिल्ली में ही राजनीति की ओर कदम बढ़ा दिया। यहीं से नेतागिरी की इच्छा जागृत हुई। धीरे-धीरे पार्टी में जगह मिली और जो भी निर्देश मिला उसके मुताबिक काम करता चला गया। संघर्ष के बूते और जनता के विश्वास के भरोसे मुझे यह पद मिला। अनिल ठाकुर ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक गरीब के बेटे को भी सम्मान मिला।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ता अनिल ठाकुर को जो सम्मान दिया है उसके लिए मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि इन्हें हर व्यक्ति पहचानता है, ऐसे कार्यकर्ता को हमारे बीच लाकर पार्टी ने हम सबों को सम्मानित किया आगे इन्हें मजबूत दायित्व मिलने की संभावना है। डॉ एके गुप्ता ने कहा कि यह ईमानदार निष्ठावान और बेहद सादगी के साथ काम करने वाले इंसान हैं हमें पूर्ण विश्वास है आने वाले समय में की और बेहतर काम करेंगे। अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने मजदूर के बेटे को जो सम्मान दिया मैंने सपने में भी नहीं सोचा था यहां तक आऊंगा। ‌ उन्होंने कहा कि नेता बनने में सबों का आशीर्वाद है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करूंगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment