नालंदा में बाल बाल बचे CM सम्राट, मलमास मेला के उद्घाटन के लिए गए थे, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त...
- by Manjesh Kumar
- 17-May-2026
- Views
नालंदा: बड़ी खबर नालंदा के राजगीर से है जहां एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। राजगीर में आज से शुरू होने वाली मलमास मेला का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। बताया जा रहा है कि सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर जब लैंड कर रहा था तभी अचानक एक पक्षी हेलीकॉप्टर के बेहद करीब आ गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड पर उतर रहा था, तभी एक पक्षी उड़ते हुए हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गया। कुछ पल के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की सांसें थम गईं, हालांकि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई। राहत की बात रही कि मुख्यमंत्री समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
भारत में वीवीआईपी हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान “बर्ड हिट” को गंभीर सुरक्षा जोखिम माना जाता है और ऐसे मामलों में तत्काल सुरक्षा समीक्षा की जाती है। इसी तरह की घटनाएं पहले भी अन्य मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर के साथ सामने आ चुकी हैं। वही इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।


Post a comment