'मैं सम्राट चौधरी...', 21वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के पहले नेता ने ली शपथ, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी...

पटना: 'मैं सम्राट चौधरी शपथ लेता हूं कि...' शब्दों के साथ ही बिहार के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह स्थल पर सम्राट चौधरी के समर्थन में खूब नारे लगे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। यह पहला मौका है जब राज्य में भाजपा पहली बार अपना मुख्यमंत्री बना सकी है। इससे पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद यह कयास लगाया जाने लगा था कि अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी शपथ लेंगे।

लोक भवन में सीएम सम्राट चौधरी के साथ ही विजय चौधरी, विजेंद्र यादव ने भी मंत्री के रूप में शपथ लिया। बता दें कि जदयू के दोनों वरिष्ठ नेताओं को राज्य में उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन सीधे सत्ता में जिम्मेदारी से उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद अब विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

  

Related Articles

Post a comment