बेगूसराय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामविलास सिंह का निधन इलाके में शोक की लहर



नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुसराय में कांग्रेस पार्टी के लिए गुरूवार का दिन बेहद दुखद रहा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता

रजौड़ा निवासी सेवानिवृत्त राजस्वकर्मी, समाजसेवी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह  कान निधन हो गया है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन से खास कर कांग्रेस पार्टी को अत्यंत क्षति हुई है  जिसकी भरपाई अगले कई सालों तक नहीं हो पाएगी।उनको सभी दलों के लोग मानते थे। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा समर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। झंडा समर्पित करने वाले में बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू, जय प्रकाश गुप्ता, बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव सावर कुमार, बेगूसराय प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत राय, सेवा दल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रामानंद सिंह, सुधीर सिंह, प्रभांशु कुमार बिट्टू, राघव कुमार,नीरज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहें।

  

Related Articles

Post a comment