पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा,कई लड़के लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार हुए हैं।।




पटना के रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। कई लड़के लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार हुए हैं। कई सालों से सेक्स रैकेट चल रहा था।पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है।जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत SBR चौक के निकट रौशनी फैमली रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में शामिल संचालिका और तीन लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।वहीं चार लड़कियों को रेसक्यू किया गया है।बाढ़ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अथमलगोला और पंडारक थाने की पुलिस भी छापेमारी में शामिल थी।रेस्टोरेंट संचालक एक महिला है।रेस्टोरेंट दिखावे के लिए चलाया जा रहा था। रेस्टोरेंट में कई छोटे-छोटे गुप्त कमरे बने थे। सभी छोटे-छोटे कमरे में बेड लगे हुए हैं। छापेमारी में कई लड़की और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं है। रूम से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई हैं। रेस्टोरेंट के पीछे एक पतला सा रास्ता इन छोटे-छोटे कमरों की तरफ जाता है। रेस्टोरेंट में कई छोटे-छोटे प्राइवेट केबिन भी बने थे। इसी की दीवार के पीछे एक कोचिंग भी चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट में कई वर्षों से देह व्यापार का धंधा चलता था। छापेमारी के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को मौके से हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाढ़ थाने की पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया।

  

Related Articles

Post a comment