शबनम बनी राजद महिला प्रकोष्ठ की बिथान प्रखंड अध्यक्ष,युवा समाजसेवी आशीष कुमार मुन्ना की हैं धर्मपत्नी

शबनम बनी राजद महिला प्रकोष्ठ की बिथान प्रखंड अध्यक्ष


युवा समाजसेवी आशीष कुमार मुन्ना की हैं धर्मपत्नी 



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर ( बिथान) -  राष्ट्रीय जनता दल की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पिंकी राय ने बिथान प्रखंड महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर उजान पंचायत निवासी शबनम कुमारी को मनोनीत किया है। पिंकी राय ने मनोनयन पत्र सौंपने के बाद शबनम कुमारी की संगठन के प्रति निष्ठा और उनकी कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिथान प्रखंड महिला विंग और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगी।  बैठक में प्रखंड के महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और राजद की नीतियों को हर गांव और पंचायत तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। शबनम कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं राजद को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करूंगी और लालू यादव की समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम करूंगी। महिलाओं को संगठित कर उनकी समस्याओं को सुलझाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। संगठन की नीतियों को धरातल पर उतारने और प्रखंड स्तर पर महिला विंग को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।  बता दें की शबनम कुमारी युवा समाजसेवी आशीष कुमार " मुन्ना" की धर्मपत्नी हैं और अपने पति के साथ सामाजिक कार्यों के साथ राजनीति में भी भागीदारी रखती हैं।  इनके मनोनयन पर हसनपुर विधानसभा विधायक प्रतिनिधि विभा देवी, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, वरिष्ट राजद नेता रामनारायण मंडल, शंभूभूषण यादव, ललन  यादव, सुल्तान अंसारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष बिथान लक्ष्मी यादव, प्रणव कुमार, अभिमन्यु यादव समेत अन्य लोगों ने बधाई दिया है।

  

Related Articles

Post a comment