शेखपुरा : सनकी पिता ने पांच साल के पुत्र को मवेशी के नाद में डुबोकर उतारा मौत के घाट
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Mar-2025
- Views
शेखपुरा. घटना अहले सुबह घटी जब एक सनकी पिता ने अपने ही पांच साल के पुत्र को पानी भरे मवेशी के नाद में डुबो दिया और जब तक उसकी जान नहीं गई तब तक डुबोये रखा. प्राप्त सूत्रों के अनुसार एक घंटे तक पिता ने अपने पुत्र को मवेशी के नाद में डुबोये रखा जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन को पता चलते ही उसके परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए उसे घर लेकर चले गये. मृतक पांच वषीय बच्चे का पहचान कारे गांव निवासी कुंदन यादव के पुत्र अर्पित कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की पिता कुंदन कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त है इसलिए ऐसी घटना को अंजाम दे दिया. हालाँकि समाचार लिखे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी.


Post a comment