रोसड़ा में जमीन विवाद में अपने ही चचेरे भाई और चाचा को मारी गोली, जख्मी
- by Raushan Pratyek Media
- 12-Dec-2023
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघोपुर में जमीनी विवाद को लेकर पिता पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। गोली मारने वाला जख्मी का चचेरा भाई ही बताया जा रहा है। जख्मी की पहचान राजकुमार महतो और उसके पिता राम सिंह महतो के रूप में की गई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि खेत पर आड़ी बनाने के दौरान चचेरे भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान शिवशंकर महतो ने अपने चचेरे भाई और चाचा को को गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद शिवशंकर महतो फरार हो गया। जख्मी पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है।


Post a comment