

बिथान प्रखंड के पुसहो गांव निवासी शुभम जयसूर्या ने UGC- NET असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
- by Raushan Pratyek Media
- 22-Jan-2024
- Views
समस्तीपुर : UGC NET दिसंबर 2023 परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें बिथान प्रखंड के पुसहो गांव के निवासी शुभम जयसूर्या, पुत्र श्री तरुण कुमार महतो एवं राज कुमारी देवी को गृह विज्ञान (डेयरी टेक्नोलॉजी)विषय में सफलता प्राप्त हुई हैं। शुभम जयसूर्या बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के डेयरी & फूड साइंस डिपार्टमेंट से 2022 में 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ परास्नातक उत्तीर्ण किये थे।
शुभम जयसूर्या की सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। शुभम ने अपने सफलता का श्रेय अपनी माता पिता, भैया- दीदी और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सलाह देते हुए कहा कि मेहनत से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने लक्ष्य को ध्यान में रख मेहनत करे तो सफलता एक दिन हमे जरुर मिलेगी।

Post a comment