वायरल वीडियो के बाद एसआई पर गिरी गाज - मुजफ्फरपुर एसएसपी की बड़ी कारवाई, सस्पेंड.....


मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में जहा कल एक एसआई को लापरवाही मामले में एसएसपी ने निलंबित कर दिया, वही आज एक ओर एसआई को घूस लेगा वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें की मुजफ्फरपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमे पियर थाना के अपर थानाध्यक्ष किसी कांड में दलाल के जरिए पैसे ले रहा था जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा की कारवाई का डंडा चला और रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा साहब नप गए.


जांच के बाद सस्पेंड...

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने जांच का जिम्मा एसडीपीओ पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह को दिया. वायरल वीडियो की जांच के बाद एसएसपी ने पियर थाना में पदस्थापित एसआई अभिनंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.


क्या इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को करती है धूमिल...

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की इमेज को धक्का पहुंचाती हैं और आम जनता के मन में भय और अविश्वास पैदा करती है. हालांकि वरीय अधिकारी सख्त कदम उठा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि रिश्वतखोरी का खेल अभी भी जड़ें जमा चुका है.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

  

Related Articles

Post a comment