आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत अंतर्गत बरताबरी गांव वार्ड संख्या 12 में 15वीं वित्त आयोग योजना से नला निर्माण में काफी अनियमितता
- by Raushan Pratyek Media
- 31-Mar-2026
- Views
सफेद बालू से हो रहा नाला का निर्माण
जयप्रकाश भगत आजमनगर
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत अंतर्गत बरताबरी गांव के वार्ड संख्या 12 में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत अयूब के घर से फैयाज के घर तक बनाए जा रहे नाला निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। योजना स्थल पर बिना सूचना पठ लगाएं कार्य करना कहां तक जायज है
ग्रामीणों के अनुसार, नाला निर्माण में निर्धारित मानकों के विपरीत सफेद बालू का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता इसके अलावा, कार्यस्थल पर किसी भी इंजीनियर या तकनीकी पदाधिकारी की मौजूदगी नहीं देखी जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर और भी संदेह उत्पन्न हो रहा है। ग्रामीणों का आरोपहै कि बिना तकनीकी निगरानी के कार्य कराए जाने से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है और ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप दोबारा कराने की भी मांग उठाई जा रही है, ताकि आम जनता को टिकाऊ और सुरक्षित सुविधा मिल सके।
उक्त मामले में शीतलमनी पंचायत के मुखिया इंतजार आलम मुन्ना से जब दूरभाष पर संचालित योजना नाला निर्माण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 15वीं योजना से कार्य किया जा रहा है कार्यस्थल पर सूचना पठ लगा दिया जाएगा
वही इस संबंध में पंचायत के जेई सोनू मोरिया ने कहां बर्तवारी गांव वार्ड 12 में नाला निर्माण से संबंधित कोई योजना ओं गोइंग नहीं है और एस्टीमेट भी नहीं बना है अगर पंचायत में इतना बड़ा काम बगैर किसी सूचना पट का हो रहा है इसकी जांच की जाएगी


Post a comment