

सिंघिया:परहट गांव में चार अग्निपीड़ितों दिया गया सरकारी सहायता राशि का चेक
- by Ashish Pratyek Media
- 22-Feb-2023
- Views
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट
सिंघिया अंचल क्षेत्र के विष्णुपुर क्योटहर पंचायत अंतर्गत परहट गांव में स्थानीय विधायक बीरेन्द्र पासवान ने बुधवार को अग्निपीड़ितों के बीच सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई। सोमवार को परहट गांव में आग लगी के शिकार हुए चार पीड़ितों को विधायक ने अपने हाथ से चेक वितरित किया। अंचलाधिकारी अरूण कुमार की उपस्थिति में प्रत्येक पीड़ित परिवार के मुखिया सदस्य को सरकारी सहायता राशि के रूप में 9800 रूपए का चेक उपलब्ध कराया गया। सरकारी सहायता राशि लेने वाले परहट गांव के बिनो यादव, चीना यादव, सागर यादव व बिशो यादव शामिल है।इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से कहा प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों के साथ हम हैं।पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत चेक उपलब्ध कराई गई है।विधायक ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में आग से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतें जाने की जरूरत है।मालूम हो कि सोमवार की दोपहर में परहट गांव में अचानक आग लगने से उक्त चारों परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे।अंचलाधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देश पर राजस्व कर्मचारी ने स्थल निरीक्षण के पश्चात दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर अग्नि पीडितों के बीच बुधवार को सरकारी सहायता राशि दी गई। मौके पर सीओ अरूण कुमार, अंचल कर्मी मुरारी ठाकुर, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष ब्रज भूषण यादव, उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय कुंवर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

Post a comment