सीतामढ़ी : लव कुश समाज पर जेडीयू एमएलसी के दिए बयान के विरोध में भाजपा ने किया प्रेस वार्ता


 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट


भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन जिला महामंत्री रामाधार महतो द्वारा किया गया। जिला महामंत्री ने कहा नीतीश कुमार अपना जनाधार खो रहे हैं। बिहार सरकार के द्वारा 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करवा कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।सभी कार्यकर्ता शिक्षा बचाओ भ्रष्टाचार मिटाओ के तहत विधानसभा मार्च शांति से कर रहे थे। उनके पार्टी के विधान पार्षद रामेश्वर महतो एवं अन्य के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर अनर्गल और अनैतिक बयानबाजी की जा रही है जो बिल्कुल ही गलत है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ।इसलिए 700 से ज्यादा कार्यकर्ता के घायल होने पर भी एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई और आमजन और सरकारी या किसी भी वाहन को भी छतिग्रस्त नहीं किया गया ।यह भाजपा का संस्कार है। वही बिहार पुलिस के द्वारा सांसद विधायक एवं मातृशक्ति किसान बुजुर्ग को भी लाठी से पीटने का काम किया गया ।जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

 लव-कुश समाज प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ है और भाजपा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसी बात से डर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गलत बयानबाजी कर रहे हैं और उनके विधायक मंत्री और पार्षद अनाप-शनाप बोल रहे हैं ।किसी भी हत्या या हिंसा की जांच लोकतांत्रिक तरीके से कराई जा सकती है।और सरकार भी उन्ही की है। भारतीय जनता पार्टी के बढ़ती लोकप्रियता के कारण सभी विपक्षी नेता चिंतित हैं ।राजद नेता के केयर टेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो गए है।लालू यादव और तेजस्वी यादव के हाथो की कठपुतली हो गए है मुख्यमंत्री।आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और बिहार में जदयू और राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा ।वहीं विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी एवं परिणाम दोनों ही भाजपा के पक्ष में होगा ।भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में बनेगी।

  

Related Articles

Post a comment