सीतामढ़ी : कालचक्र मेला घूमने आई चीनी महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट


वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चीन की महिला को हिरासत में लिया है। बोधगया में लगने वाले कालचक्र मेले में घूमने के लिए वह चीन से भारत आई थी। चीनी महिला के पास ना तो पासपोर्ट है और ना ही विजा  है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बुधवार की शाम करीब 4 बजे सोनबरसा में भारत से नेपाल जाने के रास्ते पर पुलिस वाहन जांच में जुटी थी। तभी इसी दौरान गाड़ी संख्या BR-06-CK-8059 को शक के आधार पर पुलिस ने रोका। पुलिस ने जब गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की तो पाया कि एक महिला न तो हिन्दी बोल पा रही है और ना ही नेपाली भाषा ही बोल पा रही है। महिला के साथ जो लोग थे उनसे जब पूछताछ की गयी तो पता चला कि महिला का नाम येकी (yenki) है। जिसकी उम्र लगभग 44 साल है। वह तिब्बतियन (चाईनिज) है। चीनी महिला येकी बोधगया में हो रहे कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए इंडिया आई थी। महिला के साथ गाड़ी में 37 वर्षीय सलाहुद्दीन बैठा हुआ था। जो पूर्वी चंपारण के गोविंदपुर का रहने वाला है। जबकि तीन नेपाली नागरिक विश्व कुमार लामा, संजू लामा और कमला लामा भी गाड़ी पर सवार था। हिरासत में ली गयी चीनी महिला येकी (yenki) के पास किसी प्रकार का कोई पासपोर्ट और विजा नहीं मिला है। बिना किसी वैद्य कागजात के वह पूर्व में 2017 और 2018 के कालचक्र पूजा में भाग लेने इंडिया आ चुकी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। संदेह के आधार पर तिब्बतियन चाइनीज महिला को हिरासत में लियाबगाया है। उनके साथ तीन नेपाली और एक भारतीय नागरिक थे, जिनसे भी पुछताछ की जा रही है। महिला के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है। हालाकि पूछताछ के दौरान तिब्बतियन महिला ने बताया है की वो पूर्व में भी बोध गया में आयोजित होने वाले काल चक्र मेला में सामिल होने भारत आ चुकी है। फिलहाल जांच जारी है।

  

Related Articles

Post a comment