

सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेश सिंह एवं शिवहर जिलाध्यक्ष नूरी बेगम का किया गया अभिनंदन समारोह
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Jun-2023
- Views
सीतामढ़ी से अविनाश कुमार कि रीपोर्ट
जिले की बहुप्रतीक्षित कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर सीतामढी में कमलेश कुमार सिंह और शिवहर जिले के जिलाध्यक्ष के पद पर नूरी बेगम को मनोनीत किए जाने के बाद दोनों जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई है। आज दोनो जिले के जिलाध्यक्षों के स्वागत में शहर के ललित आश्रम के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान सीतामढी जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी धन्यवाद देते हुए उनके उम्मीद पर खरा उतरने की बात कहा। वही उन्होंने एक महीने में जिले में कांग्रेस की स्थिति बदलने की बात भी कहा। दूसरी ओर नूरी बेगम ने भी उनकी बातों को दोहराते हुए दोनो जिले में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रदर्शन का दावा किया। शिवहर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह नूरी बेगम के पति मो अशद ने कहा कि आगामी चुनाव में दोनो जिलों से पी एम मोदी को क्या परिणाम मिलता है वह चुनाव के बाद पता चलेगा। उन्होंने दावा किया कि दोनो जिलों से भाजपा का नामोनिशान मिट जायेगा। कार्यक्रम में दोनो जिले के सभी प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर के कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Post a comment