सीतामढ़ी : मामूली विवाद में ठेला संचालक की पिट पिट कर हत्या


 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार कि रीपोर्ट


नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड स्थित बस स्टैंड में ऑटो संचालक और ठेला वाले के बीच उत्पन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में ठेला संचालक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। मृतक के शव पर पिटाई के निशान है। वही घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले में चार लोगो को हिरासत में ले पुछताछ कर रही है। मृतक की पहचान जानकी स्थान मंडल नगर वार्ड 8 निवासी रामाश्रय महतो के पुत्र राजा कुमार के रूप मे की गई है। मृतक विगत दो वर्षो से रिंग बांध जानकी स्थान वार्ड 8 निवासी राम लखन मंडल के पुत्र मिंटू कुमार के साथ उसी के घर में रहा करता था। मिंटू की मां सूरज देवी उर्फ सुरजी ने बताया की बुधवार की सुबह मिंटू और राजा का रीगा बस स्थित स्थित ऑटो संचालक से विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनो घर चले आए और मिंटू घर से सामान लेने के लिए बाहर निकला था। तभी ऑटो संचालक स्थानीय संवेदक निशित सिंह के संरक्षक समेत उसके कई लोग को लेकर घर में घुसा और राजा के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर सबों ने बाल पकड़ कर पटक दिया। सूरज देवी ने बताया की सभी लोग लाठी डंडे से राजा की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। महिला ने बताया की निशित सिंह में जमीन पर ही बस स्टैंड है, और ऑटो संचालक उनका आदमी है, जिसका कारण उनके अंगरक्षक और अन्य लोगो ने इस तरह से बेरहमी से सबों की पिटाई की है। इधर मृतक की बहन ललिता कुमारी ने बताया की मिंटू द्वारा बहला फुसला कर भाई राजा को अपने साथ रखे हुआ था। जिस कारण राजा घर के लोगो से दूरी बना लिया था। बहन ने राजा की हत्या का संदेह उसके मित्र मिंटू और उसके परिजनों पर लगाया है। इधर घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया की हत्या का मामल सामने आया है। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में ले पुछताछ कर रही है। जिसके नाम अनुसंधान प्रभावित होने के कारण फिलहाल नहीं बताए जा सकता है।

  

Related Articles

Post a comment