

पटना ट्रैफिक SP पूरन झा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया नंबर प्लेट छेड़छाड़ करने वाले 57 वाहन जप्त किए।।
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Jul-2023
- Views
पटना:-पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना के द्वारा ट्रैफिक कन्ट्रोल
रूम का निरीक्षण किया गया। शहर के महत्वपूर्ण व्यस्ततम मार्ग पर लगे ट्रैफिक लाईट
का पूर्व से निर्धारित समय में पाई गयी खामी को दूर करने हेतु सिग्नल टाईम में
बदलाव किया गया यथा- रामगुलाम का समय 12 सेकेण्ड से बढ़ाकर 90 सेकेण्ड किया
गया। साथ ही भोल्टास मोड़, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली टी एवं आयकर गोलम्बर के
समय में भी परिवर्तन किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जगहों पर भी बढ़ाया
जा सकता है।
आज दिनांक-27.07.2023 को बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर से कुल- 177 एच0एच0डी0
डिवाईस पटना जिलान्तर्गत यातायात पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। यह शमन की
कार्रवाई के पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए किया गया।
दिनांक-26.07.23 को एच०एच०डी० मशीन से सेक्टर प्रभारी द्वारा एवं स्मार्ट सिटी में
लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा से कुल- 1270 वाहनों पर कुल- 15,48,500 / - राशि शमन
की कार्रवाई की गयी है।
आज दिनांक- 27.07.2023 को बिना नम्बर प्लेट लगाये चलाने वाले वाहनों / वाहनों के
नम्बर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके
अन्तर्गत कुल- 57 वाहनों को जप्त कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।।

Post a comment