बेगूसराय में खेलों से शारीरिक विकास के साथ व्यक्तित्व, बौद्धिक सांस्कृतिक और सामाजिक विकास होता है :- प्रशांत राज

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुसराय में जन शिक्षण संस्थान ने कौशल विकास उधमिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सम्पोषित संस्थान है। जिसका संचालन आइसेक्ट संस्था भोपाल के द्वारा  किया जा रहा है। शुक्रवार को जन शिक्षण संस्थान ने जी-20 अगामी कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी कार्यकम के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चे ने बढ़ -चढ़ के हिस्सा लिया । इस कार्यकम में 40 बच्चे ने अपनी भागीदारी लिया। जन शिक्षण संस्थान निदेशक प्रशांत राज ने बताया की खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम निदेशक प्रशांत राज, सुमित कुमार प्रोग्राम ऑफिसर, विकास कुमार असिस्टेंट प्रोगाम ऑफिसर, सुमित कुमार, बिट्टू कुमार झा, राजीव कुमार सिंह एवं सभी सदस्य मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment