

हसनपुर चीनी मिल द्वारा बसंतकालीन गन्ना रोपाई का शुभारंभ किया गया
- by Raushan Pratyek Media
- 25-Jan-2025
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : हसनपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा सत्र 2025-26 हेतु गन्ना बुआई का शुभारंभ मिल गेट-1 परिक्षेत्र के नयानगर सर्किल अंतर्गत महुली ग्राम के किसान टुनिश कुमार के खेत से किया गया। आज किसान 2.50 एकड़ में गन्ना प्रजाति Co 15023 की बुआई ट्रेंच विधि से की गई। मौके पर उपस्थित किसानों को उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा गन्ना रोपाई के नवीनतम तकनीक एवं नए गन्ना प्रजाति के साथ-साथ कम लागत में गन्ना फसल के साथ सह फसली से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया। किसानों को संबोधित करते हुए वरीय प्रबंधक गन्ना तुलसी कुमार मंडल ने किसानों को अपने खेतों में उर्वरा शक्ति बढ़ाने हेतु ट्राईकोडरमा के प्रयोग एवं इसके महत्व के बारे मे जानकारी दिया। मौके पर गन्ना विकास अधिकारी शंभू चौधरी, क्षेत्रीय विकास कर्मचारी उमेश भारती एवं घनश्याम यादव, किसान श्री टुनिस कुमार, पवन यादव, संजय कुमार यादव, कृष्ण कुमार उपस्थित थे।

Post a comment