

एसपी का क्राइम मीटिंग , अभियुक्तों की गिरफ्तारी व सजा दिलाने पर जोर
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Jan-2023
- Views
मोतिहारी--पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में दिसम्बर माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस कप्तान कान्तेश कुमार मिश्र द्वारा की गयी। इस दौरान अपराध नियंत्रण ,गश्ती और केस डिस्पोजल में विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं निवारण के क्रम दिसम्बर में
अवैध आग्नेयास्त्र 12 ,
गोली- 26
गांजा- 19.807 किग्रा ,
चरस- 18.14 किग्रा , एवं
मॉर्फिन- 200 ग्राम बरामद किया गया। लूट व डकैती के 37 सहित 1651 गिरफ्तारी हुई। ऑपरेशन प्रहार के तहत गठित वज्र टीम द्वारा दिसम्बर माह में कुल 580 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 8 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया। थाना स्तर पर 193 भूमि विवाद बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमे 373 नए मामले आये उसमें 261 का निष्पादन किया गया।600 वाहनों से ₹2,80,000 की राशि जुर्माना वसूल की गई। वही मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कुल 311 कांड दर्ज करते हुए 411 लोगों को गिरफ्तार किया गया।75 वाहनों को जप्त किया गया। इस माह 12,536.14 लीटर देसी शराब, 2,750.47 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। दो लोगो का नाम गुंडा पणजी में दर्ज्ज हुआ। इसके अलावे कई अन्य उपलब्धि भी पुलिस की है।

Post a comment