विधानसभा स्तरीय राजद की बैठक में बूथस्तर तक संगठन करें मजबूत- जिलाध्यक्ष

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिला के बरारी  प्रखंड में विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल  की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि मो0 तनवीर आलम की अध्यक्षता में शुरू की गई . बैठक विमल मालाकार प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बिहार के संचालन में हुई। बैठक में बरारी विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड कुर्सेला,समेली के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

बैठक में राष्ट्रीय जनता दल की जिला अध्यक्ष मोहतरमा इशरत परव़िन उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना यादव,प्रधान महासचिव राजेश कुमार यादव, जिला प्रवक्ता मनोहर प्रसाद यादव, भोला पासवान, प्रदेश सचिव सुदामा प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव संजय सिंह अधिवक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार अमरेन्द्र सिंह संजू , प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार बिजय यादव, पूर्व त्रिस्तरीय पंचायती राज विधान परिषद प्रत्याशी कुन्दन कुमार, मणिकांत यादव, दिवंगत विधायक नीरज यादव की पत्नी कुमारी बेबी, जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव,महेन्द्र नारायण साह जिला महासचिव, जिला महासचिव मिथिलेश यादव, जिला महासचिव सह मुखिया मो.मिकाइल  , जिला युवा राजद उपाध्यक्ष मिथुन कुमार यादव,   किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,सगीर शेरशाह,समेली प्रखंड  अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव, विराट कुमार , प्रखंड प्रधान महासचिव शिवनाथ कुमार यादव , प्रखंड पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं दक्षिणी भंडारतल के मुखिया मो.इब्राहिम , पूर्व मुखिया विशनपुर पंचायत परशुराम सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य रूप से प्रत्येक पंचायत में बूथ कमिटी के गठन, पुनर्गठन पर जोर दिया गया। पंचायत अध्यक्षों से बारी -बारी से बूथ कमिटियों की अद्यतन स्थिति जानी गयी। विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी में कार्यकर्ताओं की सक्रियता कैसी है। उन्हें किस तरह से तैयार रहना है।जिला अध्यक्ष ईशरत प्रवीण ने विस्तार से पंचायत अध्यक्ष, बूथ कमिटी के अध्यक्षों को बूथ स्तर से किस प्रकार की तैयारी करनी है का दिशा निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव किस आचार संहिता का पालन करते हुए बैठक करेंगे। निर्धारित नियमों का अनुपालन कड़ाई से किया जाएगा।

प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह की अस्वस्थता पर चिन्ता व्यक्त की गयी। उनके इलाज के लिए  सहयोग राशि भी देने का आग्रह किया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष आलमगीर बैठा एवं उनकी पत्नी की आकस्मिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी साथ ही विजय यादव जी की आकस्मिक मौत पर भी शोक संवेदना व्यक्त की गयी।इन तीनों व्यक्तियों एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कॉमरेड सीताराम येचुरी की आत्मा की शान्ति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया।

पंचायत अध्यक्षों को राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कमिटी की ओर से समय की पाबंदी का प्रतीक घड़ी एवं एक -एक बैग भेंट किया गया।

  

Related Articles

Post a comment