पढ़ाई करने वाले छात्र अब फंसने लगे हैं तस्करी की जाल में, राजधानी में मादक पदार्थ और हथियार के साथ 3 गिरफ्तार

पटना: बिहार में शराबबंदी के बाद अब सूखे नशे का कारोबार काफी जोरों पर है। आलम यह है कि अब पढ़ने वाले छात्र इसकी जद में तो आ ही रहे हैं इसके अवैध कारोबार में भी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही चंद पैसों के लोभ में युवा आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होने लगे हैं। ऐसे ही तीन छात्रों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से हथियार और मादक पदार्थ बरामद हुआ है। मामला राजधानी पटना के सैदपुर नहर के समीप की है जहां कंपटीशन की तैयारी करने वाले तीन छात्रों को स्मैक और हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि सैदपुर नहर के समीप पुलिस की गश्ती गाड़ी देख कर पैदल जा रहे तीन युवक भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 22.14 ग्राम स्मैक, एक देशी कट्टा, कारतूस तीन मोबाइल फोन और 1500 रुपए बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों ने अपनी पहचान सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर निवासी आशीष कुमार, सहरसा के सत्यम कुमार और सुपौल के राजा बाबू के रूप में की गई।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वह पटना में रह कर पढ़ाई करते हैं। तीनों छात्रों में से एक जैक्शन हॉस्टल में रहता है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे लोग पढ़ाई करते हैं। वे लगभग एक वर्ष से मादक पदार्थों की बिक्री करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले एक व्यक्ति मिला था जिसने उन्हें कमीशन के आधार पर यह काम करने के लिए कहा और अब हथियार सप्लाई करने के लिए भी कहा है।

  

Related Articles

Post a comment