बेगूसराय गंगा ग्लोबल मैनेजमेंट कॉलेज में फाइनेंशियल लिटरेसी वर्कशॉप का सफल आयोजन


प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


 बेगूसराय:- गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज जी.जी.आई.एम.एस एवं इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के संयुक्त प्रयास से फाइनेंशियल लिटरेसी वर्कशॉप का आयोजन मंगलवार को गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर में किया गया। इसमें एमबीए, एमसीए एवं बीसीए के छात्रों ने बढ़कर  हिस्सा लिया। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के सीनियर मैनेजर  प्रवीण कुमार एवं एडवाइजर श्री वेद जी ने बैंकिंग एवं वित्तीय समायोजन, ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम एवं साइबर संबंधित जानकारी को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह जानकारी प्रबंधन एवं आईटी दोनों के लिए लाभप्रद है। इसका सभी छात्रों के व्यक्तिगत एवं व्यापार कार्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण रूप से है। इस आयोजन में  संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुधा झा, उप प्राचार्य डॉक्टर अभिजीत कुमार एवं सभी शिक्षक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर राजीव कुमार ने किया।

  

Related Articles

Post a comment