वि‌द्या विहार आवासीय विद्‌यालय में इंटर क्वीज कम्पीटिशन का सफल आयोजन



वि‌द्या विहार आवासीय वि‌द्यालय परोरा, पूर्णियाँ स्थित रविवंश नारायण मेमोरियल ऑडिटोरियम में दिनांक 29 दिसंबर 2023 को जुनियर एवं सीनियर सदन के छात्रों द्‌वारा एक भव्य इंटर हाऊस क्वीज कम्पीटिशन का सफल आयोजन किया गया, जिनमें जुनियर डिवीजन के अंतर्गत बोस, आर्यभट्‌ट, राजेन्द्र, कौटिल्य, रमण एवं गार्गी सदन के चयनित बच्चे प्रतिभागी बने तो दूसरी ओर सीनियर डिवीजन के भारती, मैत्रेची, नेहरू, टैगोर, विवेकानंद एवं रामकृष्ण सदन के बच्चों ने प्रश्नो गरी कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


पूर्णियाँ के जाने-माने क्वीजमास्टर स्वरूप दा एवं प्रीतम भट्टाचार्य ने इस कार्यक्रम में शिरकत प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्‌या विहार के बच्चे हर क्षेत्र में सबसे आगे है। कार्यक्रम के अंत में जुनियर डिवीजन में फर्स्ट रनर अप का  खिताब आर्यभ‌ट्ट सदन के बच्चों को एवं चैंपियन हाऊस ऑफ जुनियर डिवीजन का खिताब कौटिल्य सदन के बच्चे सबल कुमार एवं हर्षित राज को मिला। दूसरी ओर सीनियर डिवीजन के अंतर्गत फस्ट रनर का खिताब विवेकानंद सदन को एवं चैंपियन हाऊस ऑफ सीनियर डिविजन का खिताब नेहरू हाऊस के साहिल रंजन एवं निखिल राज को मिला। 


इन सभी प्रतिभागियों को उनके हाउस मास्टर के साथ वि‌द्यालय के  ट्रस्टी राजेश चंद्र मिश्र, वि‌द्यालय प्राचार्य निखिल रंजन ,पी० आर० ओ राहुल शांडिल्य ,उप प्रधानाचार्य श्री गुरु चरण सिंह, श्री गोपाल झा ,प्रशासक श्री अरविंद सक्सेना, श्री चंद्रकांत झा, श्रीमती प्रीति पाण्डेय,के कर कमलों द्‌वारा ट्राफी एवम सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।सभी प्रतिभागी एवम बच्चों में काफी उत्साह का माहौल था!


इस कार्यक्रम में विद्या बिहार आवासीय विद्यालय के ट्रस्टी श्री राजेश चंद्र मिश्र, विद्यालय के निदेशक श्री रंजीत कुमार पॉल, प्रधानाचार्य श्री निखिल रंजन,  उप प्रधानाचार्य श्री गुरु चरण सिंह, श्री गोपाल झा ,प्रशासक श्री अरविंद सक्सेना, श्री चंद्रकांत झा, श्रीमती प्रीति पाण्डेय, पी० आर० ओ० राहुल शांडिल्य सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।

  

Related Articles

Post a comment