पुलिस अधीक्षक ने आदापुर,एवं दरपा थाने का औचक निरीक्षण किया




 आदापुर - पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने आदापुर तथा दरपा थाने का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिए तथा अपराधिक घटनाओं पर रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिया | इसी क्रम में उन्होंने आदापुर  तथा दरपा थाने में सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य का  सही तरीके से निभाने की बात कही तथा अपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए हर तरह की कार्रवाई करने का निर्देश दिया| मौके पर संबंधित थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के क्रम में भारत नेपाल सीमा स्थिति का  पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने जायजा लिया तथा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ सीमा संबंधित अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए बात की | उन्होंने यह भी बताया कि पूरी तरह से जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

  

Related Articles

Post a comment