

सुशील कुमार मोदी का सामाजिक व राजनीतिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा : राजकुमार राय, पूर्व विधायक
- by Raushan Pratyek Media
- 16-May-2024
- Views
अश्वनी कुमार, ब्यूरो चीफ
समस्तीपुर/हसनपुर : बिहार के पूर्व उपमख्यमंत्री सह दिवंगत भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एनडीए गठबंधन के समस्तीपुर जिला जनता दल यूनाइटेड पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहा की उनका राजनीतिक तथा सामाजिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके संपूर्ण राजनीतिक व सामाजिक जीवन में उनकी व्यवहारकुशलता , मिलनसार स्वभाव तथा एक प्रखर राजनेता के गुण को अन्य राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। साथ ही पूरे देश सहित बिहार राज्य में एक कुशल वक्ता के रूप में उनके द्वारा सत्ता तथा विपक्ष में रहते हुए अलग पहचान बनाने की भी बात कही। पूर्व विधायक ने उनके निधन को पूरे देश सहित बिहार राज्य के सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया।

Post a comment