स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बनमनखी में कार्यशाला आयोजित, की गई सफाईकर्मियों की स्वास्थ्य जांच

पूर्णिया: केंद्र सरकार ने इस वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस वर्ष का थीम स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत रखा गया है। इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को बनमनखी नगर परिषद सभागार में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य रूप से सफाई मित्रों एवं उनके आश्रित परिवार जनों के लिए आयोजित किया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्घाटन नगर परिषद प्रमुख के सभापति संजना देवी के द्वारा किया गया। उद्घाटन में उपसभापति प्रमिला देवी, वार्ड पार्षद ममता देवी, स्वच्छता पदाधिकारी आर्या उपस्थित थीं। इस दौरान संजना देवी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान नागरिकों को जागरूक करने और देश में सामूहिक स्वच्छता को बढ़ावा देने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। स्वच्छता हमारे जीवन का एक एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक हिस्सा है। जिसका सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य और कल्याण से होता है। स्वच्छता का अर्थ केवल अपने शरीर को साफ रखना नहीं है बल्कि अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के पूरे वातावरण को स्वच्छ रखना भी है।

स्वच्छता पदाधिकारी आर्य ने कहा स्वच्छता का अर्थ स्वयं को अपने घर और आसपास के वातावरण को साफ रखना है साफ- सफाई रहने से हमारा शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है। सरकार के निर्देश के आलोक में अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी की डॉक्टर अनिका परवीन की टीम के द्वारा सफाई मित्र एवं उनके आश्रित परिवारजनों को स्वास्थ्य जांच की गई। इस जांच शिविर में नवीन कुमार फार्मेसिस्ट, मोहन कुमार, आरुषि प्रिया एवं अस्मिता ने भाग लिया। शिविर में काम से कम 100 सफाई मित्र एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य जांच की गई और मुफ्त में दवा भी उपलब्ध कराई गई। 

शिविर में एफएमसी टीम के सदस्य अंशुमान, सिद्धू, कार्यालय कर्मी मनोहर प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, संजय कुमार पासवान, स्वच्छता साथी अंजू कुमारी, सीमा कुमारी, मेघा कुमारी, समता कुमारी, अनामिका कुमारी, कुमकुम कुमारी, अमित कुमार आदि ने भाग लिया।

  

Related Articles

Post a comment