बेगुसराय में न्याय रथ बस के स्वामी सुधीर सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल


*नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर*


बेगुसराय नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के पहसारा निवासी सुधीर सिंह भाजपा में शामिल हो गई हे। पहसारा गांव निवासी सुधीर सिंह अपने सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो होने के मौके पर केंद्रीय मंत्री सह बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह,राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा,सदर विधायक कुंदन सिंह, बछवारा विधायक सुरेश मेहता और सर्वेश कुमार ने सुधीर सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुधीर सिंह को भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।भाजपा के वरिष्ठ नेता और पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि पहसारा गांव निवासी सुधीर सिंह न्याय रथ मोटर सर्विस बेगूसराय का सबसे बड़े प्रतिष्ठित बस सेवा के मालिक हैं। इनके आने से क्षेत्र में बीजेपी को काफी मजबूती मिलेगी।मौके पर विश्वनाथ दास,ललन गुप्ता,प्रोफेसर भगवान सिंह,विभाकर सिंह, रामाकांत पासवान, अमरजीत गुप्ता,अनीता झा,रूबी देवी,इंद्रजीत सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment