कांटी नगर परिषद का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता : विधायक अजीत कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Feb-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : कांटी के कांटी नगर परिषद का सर्वांगीण विकास करना हमारी प्राथमिकता है। कांटी नगर परिषद क्षेत्र के हर लोगों को मूलभूत सुविधा मिले इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं । उक्त बातें शनिवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार ने वार्ड 14 एवं वार्ड 1 में दोनों जगहों पर लगभग 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले के कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए के उपरांत कहा। उन्होंने दोनों जगहों पर नाला निर्माण का कार्य कराने वाले संवेदक को नाला निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया साथ ही कहा कि नाला की पानी की निकासी हो यह प्राथमिकता में हर हाल में रखनी होगी इसमें अगर किसी तरह की कोताही बरती गई तो कार्रवाई तय है। वहीं, स्थानीय लोगों के शिकायत पर उन्होंने तिवारी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर विद्यालय भवन का जायजा लिया एवं कहा कि जर्जर भवन से कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है इसके लिए यह जर्जर विद्यालय भवन की निर्माण कार्य कराना अति आवश्यक है। उन्होंने मौके पर ही उपस्थित सभापति और उपसभापति को इस कार्य को कराने को कहा एवं दूरभाष पर कार्यपालक पदाधिकारी को भी इस कार्य को प्राथमिकता पर कराने को कहा एवं उन्होंने सभापति से कहा कि जल्द ही एक बैठक बुलाए जिससे इस पर प्रस्ताव लेकर इस कार्य की आरंभ हो सके।
स्थानीय विधायक अजीत कुमार के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने वार्ड 14 एवं 15 समेत अन्य वार्डों में पेयजल लोगों के घर तक नहीं पहुंचने की बात कहा जिस पर उन्होंने मौके पर ही इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए दूरभाष पर ही बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अविलंब इस परेशानी को दूर करने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने कहा कि बुडको के कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि नगर परिषद कांटी से आए हुए कई प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है एवं कुछ पेंडिंग कार्यों के मामले पर एक सप्ताह में दूर कर दी जाएगी। वहीं, उन्होंने निर्माणाधीन अशोक सम्राट भवन का जायजा लिया एवं जल्द से जल्द कार्य गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अकुराहा स्थित पोखर का भी जायजा लिया उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली से क्षेत्र के सभी पोखरों का जिर्णोद्धार कराया जाएगा। इस मौके पर सभापति दिलीप कुमार , उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद मेनका कुमारी, शंभू राम, विजय राम, इंद्रदेव उर्फ पप्पू राम, नाथू पासवान, संजय साह, संतोष पासवान, राम कुमार मोनू, राम मोहन पासवान, पार्षद प्रतिनिधि रामनाथ गुप्ता, शंकर महतो, दीपक सिंह, जितेंद्र राय, सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर उर्फ पप्पू गुप्ता, प्रकाश वर्मा, भरत गुप्ता व संवेदक सत्यम कुमार समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...!


Post a comment