

आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को बड़ी सफलता मिली मोतिहारी पुलिस के सहयोग से NIA कांड के अभियुक्त याकूब खान उर्फ सुलतान उर्फ उस्मान को किया गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Jul-2023
- Views
ATS, बिहार के द्वारा NIA कांड संख्या RC 31/2022/NIA/DLI में वाछित अभियुक्त याकूब
खान उर्फ सुलतान उर्फ उस्मान की गिरफ्तारी
पटना:-राष्ट्रीय अन्वेषन अभिकरण, NIA द्वारा RC-31/2022/NIA/DLI
दिनांक 22.07.2022 धारा 120, 120(बी), 121, 121 (ए). 153 (ए). 153 (बी), 34 मा०द०वी०
एवं धारा 13 विधि विरूध कियाकलाप (निवारण) अधिनियम में वांछित 06 अभियुक्तों की
गिरफ्तारी हेतु बिहार पुलिस से अनुरोध किया गया था।
तत्पश्चात् बिहार पुलिस द्वारा दिनांक 19.07.2023 को आतंकवाद
निरोधक दस्ता (ATS), बिहार पटना एंव मोतिहारी पुलिस के सयुंक्त कारवाई मे NIA कांड
सख्या RC 31/2022/NIA / DLI में वांछित अभियुक्त याकूब खान उर्फ सुलतान उर्फ
उस्मान, पिता मो० अयुब खान, साकिन-इमादपत्ती, थाना- चकिया, जिला- मोतिहारी को
चकिया थनान्तर्गत उत्तर गोवन्दरा गॉव से गिरफ्तार किया गया। अग्रतर वैधानिक कार्रवाई
हेतु उक्त अभियुक्त को NIA को सुपुर्द किया जा रहा है।
विदित हो कि उक्त कांड के दो अभियुक्तों को पूर्व में ATS, बिहार
के द्वारा गिरफ्तार कर NIA को सुपुर्द किया जा चुका है ।
> वांछित अभियुक्त इरशाद आलम, पिता नईमुद्दीन असांरी, पता हरपुनाग, थाना- मेहसी,
जिला- पूर्वी चम्पारण को दिनांक 17.03.2023 को ATS के द्वारा हरपुनाग थाना मेहसी
जिला पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार किया गया था ।
-
> अभियुक्त मुमताज अंसारी, पे० मो० अनवर हुसैन, साकिन वार्ड न0-05, हरपुरनाग,
थाना मेहसी, जिला- पूर्वी चम्पारण को दिनांक 19.06.2023 को थाना पेरियापल्लम,
जिला - तिरीवल्लूर, जिला तमिलनाडु क्षेत्र से ए०टी०एस०, बिहार, पटना द्वारा स्थानीय
पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर NIA को सुपूर्द किया गया हैं।।

Post a comment