प्रसिद्ध साहित्यकार फनीश्वरनाथ रेणु की जयंति धानुक समाज में भव्यता के साथ मनाया

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट




कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सुजापुर गाँव के नरसिंह स्थान मंदिर के प्रांगण में धानुक समाज के जिलाध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रो० मुकेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित प्रसिद्ध साहित्यकार धानुक समाज के सिरमौर फनिश्वरनाथ रेणू की जयंति कार्यक्रम का उदघाटन अधिवक्ता सह जदयु प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यदेव मंडल ने द्वीप प्रज्वलित कर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. मुख्य अतिथि सूर्यदेव मंडल ने कार्यक्रम में बताया कि  सुप्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार ,हिन्दी कथा साहित्य के महत्त्वपूर्ण रचनाकार फणीश्वरनाथ 'रेणु' का जन्म 4 मार्च 1921 को बिहार के पूर्णिया ज़िला के 'औराही हिंगना' गांव में हुआ था . वे धानुक समाज के सिरमौर थे. फणीश्वर नाथ 'रेणु' की जीवनी प्रारंभिक शिक्षा फारबिसगंज तथा अररिया में पूरी करने के बाद उन्होंने मैट्रिक नेपाल के विराटनगर के आदर्श विश्वविद्यालय से हुआ.प्रो० मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि फनीश्वर नाथ रेणू ने 26 पुस्तकें लिखी जिसमें 1954 में मैला आंचल ,1957 में परती परिकथा ,1965 में जुलुस ,1966 में कितने चौराहे आदि हिन्दी साहित्य एवं कथा की लेखनी से समाज को राह दिखाया. फनीश्वरनाथ रेणू की जयंति पर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर मोहित लाल मंडल ,पूर्व मुखिया बालकृष्ण पटेल , मनोज मंडल , राजेश भगत , पूर्व समिति सदस्य एतनारायण सिंह , गयाराम मंडल , वार्ड सदस्य शंकर मंडल , सुबोद मंडल , अंकित कुमार , राजेश मंडल ,अमीत मंडल , शरण मंडल सहित धानुक समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे .

  

Related Articles

Post a comment