

अहले सुबह पोखर में पानी के ऊपर तैरता हुआ मिला लापता युवती का शव।
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Dec-2023
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो पंचायत के सकरोहिया पोखर में गुरुवार के दिन अहले सुबह पानी की सतह पर तैरता हुआ एक लड़की का शव मिला। ग्रामीणों की मदद से पोखर के पानी से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतिका की पहचान पुसहो गांव के सहदेव महतो की 16 वर्षीय पुत्री पूजा की रूप में की गई। वही ग्रामीणों ने घटना के बारे में बताया कि चार दिन पूर्व पूजा घास लेने के लिए अपने खेत गई थी, खेत से घर नहीं आई जिससे परिजन से लेकर आस पास के लोग भी काफी परेशान थे। काफी खोजबीन के बाद चार दिन पूर्व लड़की के लापता होने की सूचना थाना में दी गई थी। बिथान थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Post a comment