भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कांग्रेसी जत्था हलसी से रवाना।

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

हलसी से कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ सैकड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने हेतु मंदार रवाना।

लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड से भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का उत्साह लोगों में देखने को मिला।कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मंदार के लिए रवाना हुआ।जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेता अमरेश कुमार अनीश तथा हलसी प्रखंड अध्यक्ष बिपिन कुशवाहा द्वारा किया गया।जानकारी देते हुए बिपिन कुशवाहा ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही पैदल यात्रा को सफल बनाना है।उनके इस यात्रा को ऊची उड़ान देने के लिए हम लोग भी मंदार के समीप शामिल हो रहे हैं।जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।इसमें भाग लेने के लिए हलसी से सैकड़ों कार्यकर्ता बस से रवाना हो रहे हैं।अरुण महतों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।जो सफल होगा।मौके पर पंचायत अध्यक्ष अजय बिंद,अरुण कुमार,अर्जुन सिंह कुशवाहा,श्रवण ठाकुर,रामदेव पंडित,शिवशंकर प्रसाद सहित अन्य शामिल रहे।

  

Related Articles

Post a comment