भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया गया।

विश्वमोहन कुमार विधान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी जन संघ के पूर्व अध्यक्ष और अंतोदय एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आगामी लोकसभा चुनाव  2024 की तैयारी की बिगुल फूंक दिया है।

असरगंज प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोहर प्रसाद साह के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती सेवा समिति के सदन में आयोजित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं तारापुर विधानसभा के संयोजक प्रो० दिलीप कुमार रंजन उपस्थित थे। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गया।तत्पश्चात वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि श्री रंजन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था।एकात्म मानववाद के प्रणेता जिसमें मानव जीवन एवं संपूर्ण सृष्टि का दर्शन है।हुए अंत्योदय से भारत उदय की प्रेरणा देने वाले एक समावेशी विचारधारा के समर्थक थे।उनके राजनीतिक सामाजिक आर्थिक दार्शनिक एवं शैक्षणिक चिंतन वर्तमान में भी उतनी ही प्रसांगिक है।राजनीति की अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उनकी प्रेरणा को एवं विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में सशक्त राष्ट्र का निर्माण के पथ पर अग्रसर है।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोहर प्रसाद साह ने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी और विश्व स्तर पर भारत को सशक्त बनाने में अग्रसर है हम अपनी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव विरोधियों को कड़ी चुनौती देने के लिए तत्पर रहना होगा इसके लिए सभी दायित्वों का निर्वहन करें।कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सरकार द्वारा प्रायोजित केंद्रीय योजना एवं कार्यक्रमों को हमें जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर प्रखंड महामंत्री पंकज कुमार दास अरुण साह उपाध्यक्ष राजीव कुमार महेश पोद्दार गुड्डू पोद्दार मंत्री धनंजय कुमार अति पिछड़ा मंच के अध्यक्ष रंजन कुमार बिंद जाति मंच के अध्यक्ष योगेंद्र पासवान किसान मोर्चा के अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह राघवेंद्र सिंह युवा मोर्चा के जिला सचिव चंद्रशेखर शर्मा बिट्टू मोदी सुभाष प्रसाद सिंह मनोज कुमार साह नरेश प्रसाद साह निरंजन कुमार मोदी प्रमोद कुमार साह सिमरन राज गोपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment