पूर्णिया में ‘द मैंगो ट्री’ फाइन डाइन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, लाइव कंसर्ट ने बांधा समां
- by Manjesh Kumar
- 01-Oct-2026
- Views
पूर्णिया: शहर के बेलौरी चौक स्थित अप्सरा बैंक्वेट्स के मुख्य गेट के समीप ‘द मैंगो ट्री’ फाइन डाइन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर जिले के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए रेस्टोरेंट परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। वहीं, आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मनोरंजन किया। रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर प्रिंस चौधरी ने बताया कि ‘द मैंगो ट्री’ की शुरुआत पूर्णिया के लोगों को बेहतर डाइनिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। यहां स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ आकर्षक माहौल और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में परिवार, दोस्तों के साथ भोजन करने के अलावा विशेष आयोजनों के लिए भी बेहतर व्यवस्था रहेगी।प्रिंस चौधरी ने कहा कि पूर्णिया में लोगों को एक अलग और यादगार डाइनिंग अनुभव देने का प्रयास किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि रेस्टोरेंट में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को स्वाद, सेवा और माहौल का बेहतर अनुभव मिले। ग्राहकों का विश्वास एवं संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।ग्रैंड ओपनिंग समारोह में पहुंचे लोगों ने रेस्टोरेंट की साज-सज्जा, व्यवस्था और नई पहल की सराहना की। साथ ही प्रोपराइटर प्रिंस चौधरी को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।


Post a comment