नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड सिकंदर प्रसाद यादवेंदु मैट्रिक में था बिथान प्रखंड टॉपर



 

अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर - नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेंदु समस्तीपुर जिले के बिथान थानाक्षेत्र के पुसहो गांव का रहने वाला है। उसने 1984 ईसवी में पी एस पी हाई स्कूल बिथान से मेट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण किया और उस समय वह मैट्रिक का प्रखंड टॉपर था। मैट्रिक पास करने के बाद वह रांची गया जहां पढ़ने के दौरान ही ठेकेदारी भी करने लगा।  गांव के लोगों की माने तो 1990 - 92 में वह नौकरी के सिलसिले में पुसहो के ही महेंद्र नारायण मुखिया जो की रांची में ही REO में जेई के पद पर थे उनसे मिला और उन्होंने उसका मदद किया। साल 2012  के आसपास में उसकी नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद सिकंदर ने हसनपुर प्रखंड  के परिदह में शादी की। उनके घरवालों और ग्रामीणों की माने तो वह पढ़ाई के समय से ही गांव बहुत कम आया करता था, लेकिन छठ पर्व में वह अक्सर घर आया करता था लेकिन घर वालों ने बताया कि पिछले 4 साल से वह गांव नही आया है। गांव की सकरी गलियों से होकर उसके घर का रास्ता जाता है जहां चार चक्का वाहन भी नही जाता है। घर पर उसके बड़े भाई भीखरंजन यादव रहते हैं जिनका तीन पुत्र है और तीनों बेरोजगार हैं और गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। नीट पेपर कांड का घोटाले का तार जुड़ने के बाद से इसका धीरे धीरे खुलासा हो रहा है लेकिन सिकंदर के घर वालों का मानें तो उसे इसमें फसाया गया है।

  

Related Articles

Post a comment