बेगूसराय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नवनिर्वाचित डेलीगेट को अध्यक्षों को सम्मानित किया गया

बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के ओर से नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष, BPCC डेलीगेट, नगर, नगर परिषद अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह नव निर्वाचित बिहार प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट नारायण सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष  सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेतागण, पूर्व विधायक शअमिता भूषण  ने जिला कांग्रेस कमेटी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ बिहार कांग्रेस डेलीगेट सदस्य की जिम्मेवारी सौंपी है उस पर हर प्रकार से खड़ा उतरने का काम करूंगा। संगठन की मजबूती के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक बैठक कर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा। सभी नव निर्वाचित प्रखंड, बिहार प्रदेश डेलीगेट, नगर एवं नगर परिषद अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने फूल माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य अर्जुन सिंह, नारायण सिंह,के डी हिमांशु, कुमार रत्नेश टुल्लू, अमित कुमार बाबी, राम रीजन हजारी, मिथिलेश झा, जयप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र पासवान,कमर अंसारी, एवं प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, विजय कुमार सिंह, धर्मराज साहनी, ओमप्रकाश सिंह, नीतीश कुमार, रेनू देवी ,नाज हसन, उदय सिंह, राजेश महतो,

इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  दिवाकर सिंह,उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान,सावर कुमार, सतीश कुमार वीरू,लीगल सेल जिलाध्यक्ष सुबोध झा, आलोक कुमार जग्गा, मिथिलेश सिंह, विकास झा, सुधीर सिंह, अजय चौधरी,शंभू शरण सिंह, पिंटू कुमार, राशिद, प्रभांशु कुमार,आनंद प्रेम, राघव कुमार,  अंकित ठाकुर, अशोक सिंह, मोहम्मद कुदुस आदि नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

  

Related Articles

Post a comment